share market se paise kaise kamaye

 Share Market Se Paise kaise kamaye

सुबह पैसा लगाएं, शाम तक हो सकती है कमाई



           आम तौर पर लोगों के मन में धारणा है कि पैसा कमाने में काफी समय लगता है। हालांकि शेयर बाजार में कम समय में कमाई का भी एक ऑप्शन है। इसमें सुबह पैसा लगाकर शाम तक कमाई की जा सकती है। इसे डे-ट्रेडिंग कहा जाता है, जिसमें लोग कम पैसे से भी इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। इस ट्रेडिंग में शेयर की कीमत का 20 से 30 फीसदी सुबह निवेशक को लगाना पड़ता है और शाम तक प्राफिट के साथ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि इसमें नुकसान की गुंजाइश भी बनी रहती हैं।


क्‍या है डे-ट्रेडिंग

शेयर बाजार में दिनभर शेयरों का कारोबार होता रहता है। एक ही शेयर दिनभर में कई बार बेचा और खरीदा जाता है। अगर किसी शेयर को दिन में खरीद कर उसी दिन बेच दिया जाए तो इसे डे-ट्रेडिंग कहते हैं। इस खरीद और बिक्री के बीच का अंतर मुनाफा कहा जाता है।

कैसे शुरू कर सकते हैं डे-ट्रेडिंग

अगर शेयर बाजार में डे-ट्रेडिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले कुछ तैयारी करनी होगी। सबसे पहले एक अच्‍छी शेयर ब्रोकिंग कंपनी चुनें, जहां आपको डीमैट अकाउंट और एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाना होता है। इस अकाउंट में आप या तो ब्रोकर को फोन पर ऑर्डर देकर शेयर का कारोबार कर सकते हैं या ऑनलाइन भी ऐसा किया जा सकता है।

कितने पैसों की पड़ती है जरूरत

इंट्रा डे में आप किसी शेयर में कितनी भी रकम लगा सकते हें. शेयर बाजार में नियम है कि जिस दिन शेयर खरीदा जाता है, उस दिन पूरा पैसा नहीं देना होता है. नियम के तहत जिस दिन शेयर खरीदा जाता है, उसके 2 ट्रेडिंग दिनों के बाद पूरा भुगतान करना होता है. फिर भी आपको शेयर के भाव का शुरू में 30 फीसदी रकम निवेश करना होता है.

कैसे मिलता फायदा

शेयर में दिन भर में ऊपर और नीचे के भाव में 9 रुपए उतर चढ़ाव रहा। अगर निवेशक को 2 से 5 रुपए का भी फायदा मिलता है तो 1000 शेयर की खरीद पर 2000 से 5000 रुपए का प्रॉफिट कमाया जा सकता था। इस ट्रेड में अगर प्रति शेयर 50 रुपए का मार्जिन मनी देना होता तो कुल मिलाकर 50 हजार रुपए का औसतन निवेश होता, जिस पर 2 से 5 हजार रुपए का शाम तक मुनाफा कमाया जा सकता था।


हर निवेशक शेयर बाजार से मोटी कमाई करने की चाहत रखता है चाहे उसका अनुभव कम या ज्यादा हो. ऐसी चाहत रखना आसान है, लेकिन अपने पैसे की सुरक्षा के साथ अच्छी कमाई करने के लिए अच्छी रणनीति जरूरी है. शेयर बाजार में निवेश के लिए विवेक, समझ और रणनीति के साथ-साथ धीरज बहुत जरूरी है. अच्छी कमाई का मूलमंत्र इन बातों में छिपा है. ये बातें न सिर्फ शानदार रिटर्न देने की काबिलियत रखती हैं, बल्कि आपके पैसे को भी डूबने से बचाती हैं. निवेश करना सरल है, मगर इसे खेल नहीं समझना चाहिए. इसके लिए बाजार की समझ तो जरूरी है ही. बाजार में सफल होने का कोई फॉर्मूला या शॉर्ट-कट नहीं है.



DEMAT अकाउंट कहाँ और कैसे ओपन किया जाता है

DEMAT अकाउंट कहा ओपन किया जाता है

भारत में SEBI द्वारा बनाए गाइडलाइन के अनुसार Demat Account सर्विस दो प्रमुख संस्थाओ द्वारा दी जाती है, ये दोनों संस्था है,

    NSDL (The National Securities Depository Limited)
   CDSL (Central Depository Services (India) Limited)

अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो आपको  पता होगा कि, PAN CARD भी इन्ही दोनों संस्थाओ में प्रमुख रूप से NSDL द्वारा बनाया गया होता है, और हो सकता है आपने पैन कार्ड के सम्बन्ध में NSDL का नाम पहले जरुर सुना होगा,

खैर बता दे कि जिस तरह PAN CARD बनाने के लिए आप किसी एजेंट की मदद से ऑनलाइन एप्लीकेशन देते है, और कुछ दिनों में आपका पैन कार्ड बन जाता है,

वैसे ही आपको DEMAT अकाउंट खोलने के लिए आपको डायरेक्टली NSDL और CDSL के पास जाने की जरुरत नहीं , और आप DEMAT अकाउंट खोलने का एप्लीकेशन किसी भी प्रमुख बैंक और स्टॉक ब्रोकर के पास कर सकते है,


प्रमुख स्टॉक ब्रोकर जहा DEMAT अकाउंट खोले जा सके है

1. aliceblueonline


2. samco


DEMAT ACCOUNT खोलने के लिए आवश्यक DOCUMENTS
आपने अपना बैंक अकाउंट खोलने के लिए बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म के साथ साथ जो भी डॉक्यूमेंट बैंक को दिया होगा, वही डॉक्यूमेंट आपको DEMAT अकाउंट के लिए भी देना होता है,


DEMAT अकाउंट ओपन करने के लिए डॉक्यूमेंट की लिस्ट


1.फोटो
2.पैन कार्ड
3.आधार कार्ड


पैन कार्ड और अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है,





tag:- demat account open kaise karedemat account in hindi,zerodha demat account, sbi me demat account kaise kholedemat account kaise use karedemat account and trading account in hindi ,trading account kaise khole,zerodha me account kaise khole, demat account sbi , aliceblueonline demat account, samco demat account


Comments